Home ताजा खबर पत्नी की तलाश करते-करते पश्चिमी बंगाल से आगरा पहुंचा पति, ऐसे हाल...

पत्नी की तलाश करते-करते पश्चिमी बंगाल से आगरा पहुंचा पति, ऐसे हाल में मिली घरवाली… उड़ गए होश

0

आगरा। इंस्टाग्राम पर प्यार का नाटक कर दूसरे समुदाय का युवक एक महिला को पश्चिम बंगाल से आगरा ले आया। आरोप है कि लोहामंडी क्षेत्र में उसे किराये के मकान में बंधक बना लिया। महिला बृहस्पतिवार को घर से भाग निकली। पुलिस के पास पहुंची। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि महिला के परिजन को बुलाया गया है।

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री करन गर्ग ने बताया कि 15 दिन पहले महिला का पति कार्यालय पर आया। उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम पर पत्नी की दोस्ती ताजगंज क्षेत्र के मोहसिन से हुई थी। उसने प्यार के जाल में फंसा लिया। एक महीने पहले उसे अपने साथ ले आया। तब से उसे अपने पास ही रखे हुआ था। महिला का फोन छीन लिया। पति से भी संपर्क नहीं होने दिया। पत्नी का पता नहीं चलने पर तीन दिन रुकने के बाद पति वापस चला गया।

बृहस्पतिवार को पत्नी ने पति को काॅल किया। बताया कि वह घर से भाग निकली है। इस पर पति ने उनसे संपर्क किया। जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित गली नंबर 11 में मिली। उसे थाना जगदीशपुरा पर ले आए। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर सिंह ने बताया कि महिला पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्द्धमान जिले की रहने वाली है। वह 15 सितंबर को घर से निकली थी। दुर्गापुर रेलवे स्टेशन पर ताजगंज निवासी मोहसिन मिला था। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। मोहसिन उसे आगरा ले आया। उसे लोहामंडी क्षेत्र में किराये के मकान में रखा गया था।

महिला ने यही बताया कि उसे युवक ले आया था। पहले छत से कूदकर भागने के बारे में जानकारी मिली थी। मगर, महिला ने इनकार किया। यही बताया कि मोहसिन घर में नहीं था। वह घर से निकल आई। पति को जानकारी दी। उसके पास किराये के पैसे नहीं थे। वह रुपये लेकर जाने वाली थी। मगर, पुलिस ने उसे आशा ज्योति केंद्र में रखा है। वहीं परिजन के आने का इंतजार किया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here