Home उत्तराखंड अल्मोड़ा Birju Mayal News काशीपुर में बिरजू मयाल पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप...

Birju Mayal News काशीपुर में बिरजू मयाल पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से ज़ख्मी

0

Birju Mayal News :- खबर उत्तराखंड के काशीपुर से है जहां पर यूट्यूबर बिरजू मयाल (birju mayal attack) पर किसी ने जानलेवा हमला किया है। जिसके बाद उन्हें तुरंत पास ही के एल.डी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बिरजू मयाल को फौरन सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि बिरजू मयाल (Birju Mayal) के पैरों में काफी चोट आई है और उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

आपको बता दे कि बिरजू मयाल (birju mayal) लगातार अपने facebook वीडियो के माध्यम से आम जन के मुद्दों को लेकर चर्चा में रहे हैं और इसे पहले भी वो कई बार प्रशासन, सरकार, अधिकारियों और भ्रष्टाचारियों  के खिलाफ अपनी आवाज को अपने सोशल मीडिया की माध्यम से जनता के बीच पहुंचाते रहे हैं।

यह जानलेवा हमला होने से 3 घंटे पहले तक वह अपने पेज के माध्यम से लाइव चल रहे थे, बताया जा रहा है कि जब वह रामनगर से काशीपुर की तरफ आ रहे थे उसी बीच किसी ने उनपर यह जानलेवा हमला किया गया जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। Kashipur News

अस्पताल में भर्ती बिरजू मयाल (Birju Mayal)  ने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि वह रामनगर से काशीपुर की तरफ आ रहे थे ऐसे में उनका पीछा कर करती आ रही दो कारों में से एक ने उन्हें टक्कर मारी जिसे देखते हुए उन्होंने अपनी बाइक साइड में लगा दी इसी बीच दोनों कारों में से लगभग 9 से 10 लोग उतरे और डंडों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। जिसके बाद उनके साथ मारपीट करने के बाद  वो वहां से फरार हो गए।

बिरजू मयाल (Birju Mayal News) ने अपने बयान ने इस घटना के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी जिम्मेदार माना है उनका कहना है कि लगातार वह मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे थे इसी वजह से उनके ऊपर मुख्यमंत्री की ओर से हमला करवाया गया। जिसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

पुलिस ने भी शुरुआती घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जाँच के लिए एक टीम का गठन किया है जो कि मामले की जांच कर रही है। अब देखना ये होगा कि बिरजू मयाल( birju mayal) द्वारा लगाए गये आरोपों पर सरकार की क्या प्रतिक्रिया होती है।

एक लोकतांत्रिक देश में शासन प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाना और उसके बाद उस आवाज को दबाने के लिए इस तरह का जानलेवा हमला करना बिल्कुल भी जायज नहीं है। अब देखना होगा कि अगली खबर या जानकारी तक बिरजू मयाल (Birju Mayal)  की स्थिति कैसी रहती है।

आप अधिक जानकारी के लिए हमारे इस पेज को जरूर फॉलो करें और न्यूज़ उत्तराखंड के साथ जुड़े रहें

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here